आपको इसलिए सर्दियों में जरूर करना चाहिए सोंठ का सेवन?

आपको इसलिए सर्दियों में जरूर करना चाहिए सोंठ का सेवन?

सेहतराग टीम

सर्दी का मौसम आ गया है। इसी के साथ कई तरह की बीमारियां भी दस्तक दे चुकी हैं। ठंड के कारण लोगों को सर्दी जुकाम आदि कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए तो एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों में लोगों को अपना ज्यादा ख्याल रखना चाहिए और अपने खान-पान को भी सुधारना चाहिए। वहीं अगर सर्दियों में आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो शरीर को गर्म रखना होगा। ऐसे में अगर आप रोजाना सोंठ के लड्डूओं का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई तरह के फायदें होंगे। तो आइए जानते हैं सर्दियों में सोंठ का सेवन करने के फायदों के बारे में-

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

हमें अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करके रखना बेहद जरूरी है, और इस कोरोना काल में तो ऐसा करना काफी महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि अगर संक्रमण से खुद को और अपने परिवार को बचाए रखना है तो आपको इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सोंठ के लड्डू खाने चाहिए। इनमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ये हमारे शरीर को गर्म रखने में भी काफी मदद करते हैं।

आपको करना ये है कि नियमित रूप से रोज एक गिलास दूध के साथ सोंठ के लड्डू खाने हैं, इससे आप ठिठुरती ठंड से बच सकते हैं। ये शरीर और हड्डियों को गर्माहट पहुंचाते हैं। इससे ठंड लगने के साथ ही दर्द की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में कभी-कभी अचानक सीने में दर्द की समस्या भी होने लगती है। हालांकि, अगर आपके पहले से ऐसी कोई समस्या है तो इसके लिए तो आपको डॉक्टर के पास ही जाना चाहिए। लेकिन अगर कभी-कभी हल्का दर्द होता है, तो कई हेल्थ रिपोर्ट्स में इसके लिए सोंठ के लड्डू के सेवन को सही बताया है।

सर्दियों के मौसम में हम गर्म खाना और काफी तला-भुना या फिर मसालेदार खाना खा लेते हैं, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम में कई तरह की परेशानी होती है। ऐसे में सोंठ के लड्डू खाने से खाना पचाने में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा सोंठ के लड्डू मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी काफी मदद करते हैं। ये बात सभी जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म तेज होने से शरीर से बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। साथ ही सोंठ का सेवन करने से शरीर की चर्बी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

सर्दियों मे नाक बहना, जुकाम लगना तो एक आम बात होती है। लेकिन कई बार ये इतना ज्यादा होने लगता है कि हमें परेशान करता है। ऐसे में इससे आराम पाने के लिए सोंठ के लड्डू आपकी काफी मदद कर सकते हैं, क्योंकि इनमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यही नहीं, जब महिलाएं बच्चे को जन्म देती हैं, तब भी उन्हें सोंठ के लड्डू दिए जाते हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं को ये देने के पीछे की वजह ये है कि ये शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही स्तन में दूध बनाने में भी मदद करते हैं। डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करने में भी ये सोंठ के लड्डू काफी असरदार माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-

कमजोर पाचन शक्ति को मजबूत करने का बेहतरीन और आसान तरीका

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।